फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: मॉडर्न जेल में देर रात भिड़े हवालाती, एक घायल, दो के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 28 Nov 2023 05:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना कोतवाली पुलिस ने शमिंदर सिंह के बयान पर आरोपी हवालाती इंद्रजीत सिंह निवासी होशियारपुर और कुलतार सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला मॉडर्न जेल में कुछ हवालातियों आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक हवालाती घायल हुआ है। उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल हवालाती को उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया गया है। वहीं, घायल के बयान पर थाना कोतवाली में दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपूरथला मॉडर्न जेल में एनडीपीएस एक्ट में बंद हवालाती शमिंदर सिंह निवासी शाहकोट के साथ दो अन्य कैदियों के बीच कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हुई। इसमें एनडीपीएस मामले में बंद हवालाती शमिंदर सिंह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

वहीं, थाना कोतवाली पुलिस ने शमिंदर सिंह के बयान पर आरोपी हवालाती इंद्रजीत सिंह निवासी होशियारपुर और कुलतार सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें