फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवीलाल कह गए थे निक्कर वालों पर कभी भरोसा नहीं करना, मारे जाओगे'

Thu, 19 Jan 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल कह गए थे कि किसी पर भी विश्वास कर लेना, लेकिन निक्कर वालों पर भरोसा मत करना। इन पर भरोसा करोगे तो मारे जाओगे। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी एसवाईएल का पानी नहीं आया तो पीने के पानी की समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


इन बातों का उल्लेख इनेलो नेता ने मंगलवार को अंबाला सिटी के गांव लखनौर साहब और जगाधरी की पंजाबी धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए किया। चौटाला ने यहां इनेलो कार्यकर्ता को 23 फरवरी की एसवाईएल खुदाई करने के लिए अंबाला के लोगों को ज्यादा से ज्यादा शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में 2 माह के बाद भी प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं ले पाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने हरियाणा के अलग प्रदेश बनाने का विरोध किया था। बंटवारे से लेकर अब तक प्रदेश के साथ धोखा हुआ है। अगर चौधरी देवीलाल ने प्रयास नहीं किया होता तो एसवाईल को तो मंजूरी ही नहीं मिलती अगर लोंगोवाल समझौता लागू हो जाता था 107 हिंदी भाषी गांव और चंडीगढ़ पंजाब के हिस्से में चला जाता और यमुना का हमें मिलने वाला पानी भी घट जाता।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसवाईएल का पानी नहीं मिला तो दिल्ली करेंगे बंद

इनेलो नेता अभय चौटाला
जगाधरी की पंजाबी धर्मशाला में इनेलो नेता ने कहा कि एसवाईएल नहर के मुद्दे पर इनेलो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके लिए इनेलो ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। यदि पीएम ने मिलने का समय नहीं दिया तो वह दिल्ली में ही जंतर-मंतर पर धरना देंगे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि एसवाईएल का पानी हमारे जीवन का प्रश्न है, अगर पानी नहीं आया तो दिल्ली को चारों ओर से बंद कर देंगे और मजबूर होकर दिल्ली में बैठी सरकार को नहर की खुदवाई शुरू करवानी पड़ेगी।

चौटाला ने कहा कि हम खैरात नहीं, अपना हिस्सा मांग रहे है। अगर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो इसके लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार जिम्मेवार होगी। उन्होंने कहा हम 23 फरवरी को कस्सी से केवल नहर की खुदाई ही नहीं करेंगे, बल्कि कांग्रेस व भाजपा की जड़ों को भी खोद देंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मोदी के राज में जनता का हाल चक्की के पाटों में पिसने वाले गेहूं जैसा हो रहा है। तानाशाह हिटलर और मोदी का राज एक जैसा है।

इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो और इनसो कार्यकर्ता खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर से गांधी जी की फोटो हटाने का कड़ा विरोध करेंगे। दिग्विजय मंगलवार को गांव त्यौड़ी में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने वादा किया था कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे और काले धन को वापस लाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद मोदी जनता से किए वादों को भूल गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें