फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh Accident: घायल 19 जवानों को लद्दाख से चंडीगढ़ किया गया एयरलिफ्ट, कंमाड अस्पताल में चल रहा है इलाज

Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को लद्दाख में 26 जवानों से भरा वाहन अचानक से श्योक नदी में पलट गया था। इसमें सात सैनिकों की शहादत की पुष्टि हुई है और कई जवान घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद से ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया था। चंडीगढ़ से वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से जवानों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
लद्दाख में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सेना के 19 जवानों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर चंडी मंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया है। यहां पर सेना के डॉक्टरों और स्टाफ ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को लद्दाख में 26 जवानों से भरा वाहन अचानक से श्योक नदी में पलट गया था। इसमें सात सैनिकों की शहादत की पुष्टि हुई है और कई जवान घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद से ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया था। चंडीगढ़ से वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से जवानों को बाहर निकाला गया। 

यहां से उनका प्रतापपुर स्थित अस्पताल में लाया गया, हालत गंभीर होने के चलते 19 जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ स्थित चंडी मंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया। घायलों के आने से पहले सेना के डॉक्टर और पूरा स्टाफ तैयार कर दिए गए थे। घायलों के लिए पहले से इमरजेंसी वार्ड में सभी प्रकार की तैयारियां की गई थी। 
विज्ञापन


देर शाम तक 19 जवानों को यहां पर पहुंचाया है। सभी जवानों को दाखिल कर लिया है और उपचार जारी है। देर रात तक सेना के अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे और पलपल की अपडेट लेते रहे। पश्चिमी कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवानों को कमांड अस्पताल में लाया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें