फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024: अब जुलाई के बजाय जून में ही फील्ड में उतरेंगे मनोहर के मंत्री, दी गई पांच-पांच हलकों की जिम्मेदारी

Mon, 05 Jun 2023 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सभी मंत्रियों को पांच-पांच हलकों की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रियों के जनसंवाद के दौरान संबंधित हलके के विधायक, जिलाध्यक्ष, हलका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के अलावा प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 के चुनावों को लेकर गरमाते सियासी माहौल को देखते हुए अब हरियाणा सरकार के मंत्री जुलाई माह के बजाय इसी माह से फील्ड में उतरेंगे। सभी मंत्री अपने-अपने हलकों को छोड़कर दूसरे हलकों में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। जल्द ही इसका पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। यह फैसला सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में विपक्षी दलों की बढ़ती फील्ड में सक्रियता को लेकर भी मंथन किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक-एक मंत्री से जन संवाद कार्यक्रम को लेकर सुझाव मांगे। मंत्रियों के सुझाव के बाद फैसला लिया गया कि जुलाई के बजाय इसी माह से सरकारी अमले के साथ फील्ड में उतारा जाए। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। इनमें भिवानी, सिरसा, पलवल, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। जून में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के चलते मुख्यमंत्री ने इन पांचों जिलों में हुई जन संवाद कार्यक्रमों की समीक्षा और लोगों की शिकायतों के समाधान का समय दिया हुआ है।
विज्ञापन


इस मौके पर गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, सामाजिक न्यायिक आधिकारिकता मंत्री ओमप्रकाश यादव, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी सीएम रणबीर गंगवा समेत अन्य मौजूद रहे।

स्थानीय नेता और अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
सभी मंत्रियों को पांच-पांच हलकों की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रियों के जनसंवाद के दौरान संबंधित हलके के विधायक, जिलाध्यक्ष, हलका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के अलावा प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। साथ ही जिले के अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित उपमंडल के एसडीएम, डीएसपी, विभिन्न विभागों के एक्सईएन, एसडीओ के अलावा ब्लाक स्तर के दूसरे अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी तय किया गया कि मंत्री एक दिन में कम से कम पांच गांवों में कार्यक्रम करें ताकि अधिक गांवों को कवर किया सके। जनसंवाद कार्यक्रमों में मंत्री जनता का फीडबैक लेंगे और रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें