फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई : मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च

Sat, 25 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च
विज्ञापन
भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 30 में प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला।  कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोदी सरकार की नाकामयाबियों को उजागर करते हुए नारेबाजी की और कहा है कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबडा़ ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में नाकामयाबियों के साथ जनता को दर्द देने के अलावा इस सरकार ने कुछ नहीं किया है। छाबड़ा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली, दालें, आटा, तेल, सब्जियां, रसोई गैस और अन्य जरूरत की चीजों के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। महंगाई को रोकने में सरकार नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा है कि जब से भाजपा की सरकार आई है, हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल, रसोई गैस व डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की जा चुकी है।

दवेंद्र बबला ने कहा है कि जो सरकार जनता से कई वादे कर सत्ता में आई थी, वह एक भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है। मेहता ने कहा कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजों की सरकार है। प्रदर्शन में शामिल लोगों को पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर यादविंदर मेहता, हरफूल चंद कल्याण, भूपिंदर सिंह, सोहन लाल वैद्य, दविंदर लुबाना, दर्शन गर्ग, संदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा, गुरबक्श रावत, अजय जोशी, चितरंजन चंचल, मोहिंदर चौधरी, डॉ. ओपी वर्मा, शशि शंकर तिवारी, बलराज सिंह, सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें