फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: छह माह बाद खुला इंडस्ट्रियल एरिया का पुल, हल्के वाहनों को ही अनुमति, लोगों को मिली राहत

Wed, 03 Jan 2024 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नौ और दस जुलाई को चंडीगढ़ में जोरदार बारिश हुई थी। बरसात के कारण इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गोशाला के पास का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, तब से पुल का रास्ता बंद था। इस पुल के बंद होने से ट्रैफिक का पूरा भार मध्यमार्ग पर आ गया था जिससे वहां लंबा जाम लगने लगा था। 
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया का पुल खुला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पिछले करीब छह महीने से बंद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गोशाला के पास के पुल का रास्ता मंगलवार को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। भारी वाहन जैसे ट्रक आदि को फिलहाल मंजूरी नहीं है। रास्ते के खुलने से रेलवे स्टेशन और दड़वा जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। उन्हें अब मध्य मार्ग से होकर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुल के एक हिस्से में अभी भी काम जारी है, लेकिन लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए रास्ते को दो और हल्के चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को पूरे दिन वाहनों की आवाजाही रही। विभाग तेजी से बाकी हिस्से पर काम कर रहा है और उसे पूरा करने के बाद रास्ते को पूरी तरह से सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। 

कुछ दिन पहले मेयर अनूप गुप्ता ने पुल के कार्य की समीक्षा की थी और कुछ दिनों में हल्के वाहनों के लिए खोलने के आदेश दिए थे, जिसके बाद मंगलवार सुबह पुल को खोल दिया गया। अब इस पुल से दो और चारपहिया वाहन भी आ-जा सकते हैं। इस रास्ते के बंद होने की वजह से सारा ट्रैफिक का दबाव ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर आ गया था, जिसकी वजह से वहां रोजाना सुबह और शाम को जाम लग रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें