पंजाब यूनिवर्सिटी में रहने वाली महिलाएं जिम के जरिए खुद को फिट रख सकेंगी। इसके लिए पीयू में नया इंडोर जिम बनाया गया है। इसमें एक्सरसाइज की आधुनिक सुविधाआें से लैस मशीनें होंगी। इसका फायदा स्टूडेंट्स और हॉस्टल में रहने वाली महिलाएं उठा सकेंगी। इसके साथ ही पीयू की वर्किंग वुमन भी अपने समय के अनुसार इसका उपयोग कर पाएंगी। पीयू में महिलाआें के लिए यह पहला इंडोर जिम होगा। इससे पहले यूनिवर्सिटी में महिला हॉस्टल में जिम बने हुए हैं, लेकिन यह पहला बड़ा और अत्याधुनिक सुविधाआें से लैस जिम होगा।
पंजाब यूनिवर्सिटी में शूटिंग रेंज और स्पोर्ट्स ग्राउंड के बास्के टबॉल कोर्ट के पास इस नए इंडोर जिम का निर्माण किया गया हैं। इसे पंजाब सरकार की ओर से बनाया गया है, जबकि इसके लिए जगह पंजाब यूनिवर्सिटी ने उपलब्ध कराई है। लगभग दो कनाल में बने इस इंडोर जिम में एक्सरसाइज की मशीनें लगनी बाकी हैं।
प्रोफेशनल ट्रेनर देंगे ट्रेनिंग
डॉ. राकेश मलिक ने बताया कि जिम के लिए प्रोफेशनल ट्रेनर रखा जाएगा। वह महिलाआें को जिम में एक्सरसाइज के साथ साथ फिटनेस ट्रेनिंग के लिए भी कोचिंग देगा।