फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी बीच उसके पति के आ जाने पर महिला को बचा लिया गया। पुलिस ने महिला को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे आईटी पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली सुनीता (34) ने अपने घर पर छत से फंदा लगा लिया है। पुलिस के अनुसार सुनीता के पति अनंत राम ने अपने बयान में बताया है कि वह सब्जी बेचता है। बुधवार शाम को घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फंदा लगा कर लटकी हुई थी। उसने तुरंत नीचे उतरा और पुलिस को सूचना दी। महिला की स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस अभी तक उसके बयान नहीं ले सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें