फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: दिल्ली से जम्मूतवी के मध्य तीन जोड़ी ट्रेनों का जुलाई से होगा संचालन, देखें- रेलवे का जारी शेड्यूल

Thu, 17 Jun 2021 10:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)

सार

कोरोना के केस घटे तो पटरियों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने लगी है। फिरोजपुर रेल डिवीजन तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन जुलाई के पहले सप्ताह से करेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये ट्रेनें दिल्ली और जम्मूतवी के मध्य चलेंगी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब समेत पूरे देश में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इसी को देखते हुए रेलवे ने भी ट्रेनों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। फिरोजपुर रेल डिवीजन ने दो महीने से प्रभावित दिल्ली-जम्मू-कटरा रेल सेवा को फिर से पटरी पर लाने के लिए छह ट्रेनों (अप-डाउन) को बहाल करने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक फिरोजपुर रेल मंडल जुलाई के पहले सप्ताह से श्री शक्ति एक्सप्रेस, दुरंतों व ऋषिकेश-कटरा ट्रेन को शुरू करेगा। 

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने ट्रेनों को चलाने का शेडयूल जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन (02462) को एक जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली-कटरा श्री शक्ति एक्सप्रेस (02461) को दो जुलाई से चलाया जाएगा। 

दिल्ली सराय रोहिला-जम्मूतवी (02265) दुरंतों स्पेशल को दो जुलाई और जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिला (02266) दुरंतों स्पेशल तीन जुलाई से चलाई जाएगी। जम्मूतवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस (04606) को चार जुलाई और ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल को पांच जुलाई से शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


फिरोजपुर रेल मंडल के प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों एवं स्थानीय प्रशासन की मांगों पर विचार करते हुए रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसमें कटरा से चलने वाली अप-डाउन की छह ट्रेनें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें