क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला व कु फरी की ओर पर्यटकों की संख्या के कारण अम्बाला रेलवे मंडल ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक कालका से शिमला के बीच चलाई जाएंगी।
बता दें कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर ट्राईसिटी से ही करीब दो लाख लोग शिमला और कुफरी का रुख करते हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर से शुरू की जाएंगी। ताकि शिमला घूमने जाने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। ट्रेन नंबर 52443 कालका से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान करेगी, जो शिमला शाम 6.25 पर पहुंचेगी।
जबकि ट्रेन नंबर 52444 शिमला से सुबह 9.25 पर प्रस्थान करेगी और दोपहर 3.20 पर कालका पहुंचेगी। जबकि दूसरी स्पेशल ट्रेन नंबर-52445 कालका से सुबह सात बजे प्रस्थान करेगी और शिमला दोपहर 12.15 पर पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नंबर-52446 शिमला से दोपहर 3.50 पर प्रस्थान करेगी और कालका रात 9.15 बजे पहुंचेगी।