फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेर का ऐलान, 2018 में चंडीगढ़ के 5 मुख्य प्रोजेक्टों को मिलेगा आकार

Wed, 20 Dec 2017 10:35 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
विज्ञापन
नए साल में अब केवल 10 दिन बाकी हैं। नया साल 2018 चंडीगढ़ की राजनीति और यहां के बाशिंदों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। 2018 तय करेगा कि 2019 में चंडीगढ़ में कौन अपनी सरकार बनाएगा। जहां नया साल राजनीतिज्ञों के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं नया साल प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए भी मायने रखता है। क्योंकि 2017 में यूटी प्रशासन की ओर से शुरू किए गए कई अहम प्रोजेक्ट 2018 में पूरे होंगे, जो  शहर के लोगों की निजी जिंदगी में काफी प्रभाव डालेंगे।
विज्ञापन


आइए जाने नए साल में सांसद खेर की क्या प्राथमिकताएं.........
अमर उजाला से बातचीत में सांसद किरण खेर ने बताया कि नया साल उनके और शहरवासियों के लिए बहुत ही अहम हैं। खेर ने कहा कि उनकी नजर में पांच ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं, जो कि वह चाहती हैं कि वर्ष 2018 के अंत तक पूरे हो सकें। ताकि शहर के लोगों को इन पांच अहम प्रोजेक्टों का लाभ मिल सके। जब सांसद से पूछ नए साल 2018 को लेकर उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। खेर ने बताया कि ट्रिब्यून चौक पर क्लोवरलीफ फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है।

खेर ने कहा जनवरी 2018 से ट्रिब्यून चौक पर क्लोवरलीफ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा रिंग रोड प्रोजेक्ट को भी वर्ष 2018 में पूरा कर लिया जाएगा।  खेर ने कहा जब वह सांसद बनकर शहर में आई थी, उस समय शहर के पूर्व प्रशासक शिवराज पाटिल के साथ पहली एडवाइजरी मीटिंग में उन्होंने रिंग रोड का मुद्दा उठाया था, ताकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ट्रैफिक के बोझ को कम किया जा सके। जिससे टाईसिटी क ी सड़कों पर ट्रैफिक के लोड को कम किया जा सके।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में खेर ने बताया कि जिस प्रकार लीज होल्ड रेजिडेंशियल प्रापर्टी को फ्री होल्ड कराने के लिए मंत्रालय से मंजूरी दिलाई है। उसी प्रकार शहर के इंडस्ट्रियल व कामर्शियल सेक्टर में लीज होल्ड प्रापर्टी को फ्री होल्ड कराने को लेकर मंजूरी दिलाने को लेकर प्रयास करेंगी। ताकि शहर के उद्योगपतियों और व्यापारियों का फायदा हो सके।

सांसद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सेक्टर-49 पुलिस थाना में 100 बेड का सिविल अस्पताल लोगों के लिए जल्द शुरू हो सके। इसके साथ ही मलोया और धनास की सिविल डिस्पेंसरी में 50 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा वे एक बार फिर प्रयास करेंगी कि इम्पलाइज हाउसिंग स्कीम को लागू करा सकें।

इन प्रोजेक्टों पर भी खेर की रहेगी नजर......
चंडीगढ़ में 300 बेड का ट्रामा सेंटर तथा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32 में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के  जल्द से जल्द निर्माण को लेकर खेर प्रयास कर रही है। खेर ने बताया कि पीजीआई में चल रहे ट्रामा सेंटर में मरीजों का बोझ बहुत अधिक है और यह सेंटर इस क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर) की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

इसलिए चंडीगढ़ में एक अन्य ट्रामा सेंटर का निर्माण करना समय की जरूरत है, इसके निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। खेर ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली रीजनल ट्रामा सेंटर को चंडीगढ़ में स्थापित करने की मंजूरी दे चुका है जो कि जीएमसीएच का विस्तार होगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सेक्टर-53 में रीजनल ट्रामा सेंटर के लिए 9.6 एकड़ जमीन चिन्हित की है तथा इस सेंटर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली है।

जबकि जीएमसीएच में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के निर्माण का प्रोजेक्ट अप्रैल, 2013 से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के पास लंबित पड़ा था। जिसे मंजूरी मिल चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने जीएमसीएच में इस सेंटर के लिए 1.43 एकड़ जमीन चिन्हित की है तथा इसके लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें