फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का खास पैकेज, भारत दर्शन के साथ 'बीच' का मजा

Fri, 12 Feb 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए भारतीय रेलवे का खास पैकेज। मात्र 11 हजार रुपये में भारत दर्शन के साथ समुद्री तटों का भी मजा लें। भारतीय खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों की मांग पर एक विशेष पर्यटन योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इसके तहत यात्री तीर्थ स्थलों के साथ गोवा के समुद्री तट पर भी घूम सकेंगे। इस शानदार सफर का आनंद यात्री 31 मार्च की सुबह पांच बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से उठा सकते हैं। यह यात्रा 31 मार्च से 13 अप्रैल तक की होगी। 11 हजार छह सौ बीस रुपये में इस यात्रा का आनंद उठाया जा सकता है।

ट्रेन में सफर के दौरान मिलेगा शाकाहारी भोजन
कैलाश ने बताया कि 14 दिन और 13 रात की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने प्रति यात्री 11620 रुपये का पैकज तय किया है। इसके तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को तीनों समय का शाकाहारी भोजन, लोकल यात्रा के लिए नान एसी बसें व धर्मशालाओं में रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


यात्रियों को शुद्ध व ताजा खाने के लिए पर्यटक स्पेशल ट्रेन में पेंट्रीकार का कोच लगाया जाएगा। जहां वह बफे की तरह खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। यात्रियों के सामान व उनकी सुरक्षा के लिए सभी कोच में निजी सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा रहेगा भारत दर्शन ट्रेन का शेड्यूल

आईआरसीटीसी के टूरिज्म मैनेजर कैलाश ने बताया कि ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 31 मार्च को रवाना होकर अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर, बीना भोपाल के रास्ते  दो मार्च की सुबह मडगांव पहुंचेगी। पूरे दिन पर्यटक वहां समुद्र तट का लुफ्त उठा सकेंगे। रात को भी यात्री वहीं रुकेंगे।

उसके बाद तीन मार्च से दोपहर तक गोवा के साउथ और नार्थ साइटों पर यात्रियों को आईआरसीटीसी की ओर से घुमाया जाएगा। उसी दिन शाम को ट्रेन मडगांव से एर्नाकुलम के लिए रवाना होगी। पांच मार्च की सुबह से देर शाम तक एर्नाकुलम में यात्रियों को घुमाया जाएगा। पांच मार्च की शीम को ट्रेन तिरुवंतपुरम के लिए रवाना होगी।

छह मार्च को पर्यटकों को पद्मनाभम स्वामी टेंपल में दर्शन के बाद कोवालम बीच की सैर करवाई जाएगी। उसी दिन शाम को स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी के लिए चलेगी। सात अप्रैल को यहीं पर्यटकों को धर्मशाला में ठहराया जाएगा। यहां के खूबसूरत साइट्स को भी पर्यटक देखेंगे।

सात अप्रैल की शाम पर्यटक रामेश्वरम के रामनाथम स्वामी टेंपल के दर्शन के लिए निकलेंगे। आठ अप्रैल को दर्शन के बाद शाम को ट्रेन तिरुपति के लिए रवाना होगी। यहां पर्यटक तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगे। उसी रात ट्रेन चंडीगढ़ के लिए वापसी करेगी। 13 अप्रैल की शाम ट्रेन चंडीगढ़  पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें