पंजाब-चंडीगढ़ सर्कल में आने वाले तीन पोस्ट ऑफिस में इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक की सुविधा शुरू होनी थी, लेकिन सर्कल ने इसमें बदलाव करते हुए अब सैक्टर-19 की बजाय सैक्टर-29 पोस्ट आफिस में यह सुविधा शुरू करनी है। अधिकारियों के मुताबिक किसी सैक्टर-29 पोस्ट आफिस में रैनोवेशन जारी है व इसके बाद यहां पोस्ट बैकिंग सुविधा शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सुविधा जुलाई में शुरू कर दी जाएगी।
ट्रायल बेस पर पहले दौर में सिर्फ 3 पोस्ट ऑफिस
सरकार की घोषणा के बाद ही अधिकारियों ने इसमें ट्रायल बेस पर पंजाब-चंडीगढ़ सर्कल के तीन पोस्ट आफिस शामिल किए हैं। इसमें सैक्टर-29,मोहाली सैक्टर-55 तथा रोपड़ का हैड ऑफिस शमिल है। इनमें अगर ग्राहकों की दिलचस्पी रही तो शहर में चल रहे सभी पोस्ट ऑफिस में यह सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। अधिकारियों का कहना हैं कि सितम्बर तक तीनों पोस्ट आफिस में इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक का कार्य शुरू हो जाएगा। रिजल्ट अच्छा रहने पर धीरे-धीरे सभी पोस्ट ऑफिसिज में यह स्कीम लागू कर दी जाएगी।
बैंक जैसी सुविधा
इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक की सुविधा शुरू होने से शहर के पोस्ट आफिस में बैक में मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलेंगी। जानकारी के अनुसार पोस्ट आफिस में अब ग्राहकों ए.टी.एम. कार्ड, चैक बुक, ड्राफ्ट व लोन सुविधा भी दी जाएगी।