फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह कभी जिंदगी में पाकिस्तान का मुंह न दिखाए

Tue, 02 Jan 2018 12:48 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, चंडीगढ़, अमृतसर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अल्लाह कभी जिंदगी में पाकिस्तान का मुंह न दिखाए। पाक हुकूमत भारतीय मुसाफिरों पर जुल्म ढा रही है। यह यह दर्द है वर्ष 2018 की पहली समझौता एक्सप्रेस में आए भारतीय मुसाफिरों का।
विज्ञापन


पाक से लौटने वाले भारतीय मुसाफिरों ने बताया कि वाघा (पाक) में पाकिस्तान के कस्टम अधिकारी मुसाफिरों का सामान और नकदी छीन लेते हैं। पाक के बाजारों में भारतीय मुसाफिरों को सरेराह रोककर उनकी पहचान देखी जाती है और उन्हें जलील किया जाता है।

घंटों तक भारतीय मुसाफिरों को पाक थाने में बिठाकर जांच के नाम पर परेशान किया जाता है। ऐसे में भारत को पाक के साथ रेल सेवाएं ही नहीं बल्कि सारे बंधन तोड़ लेने चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार को दो घंटे देरी से आई समझौता एक्सप्रेस में 174 मुसाफिरों ने एक-दूसरे देशों में यात्रा की। पाक से लौटे अलीगढ़ के युसूफ मोहम्मद कहते हैं कि पाक जाना बेकार है। पाक के इरादे साफ नहीं है। पाक भारत विरोधी जहर घोल रहा है।

पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत से पाक गए मुसाफिरों को इस्लाम का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें पाक के इशारे पर भारत में दहशत फैलाने की नाकाम कोशिश कर रहा है।

कराची से लौटी मेरठ की आयशा बेगम कहती है कि पाक में भारतीय मुसाफिरों को तिरस्कार की नजरों से देखा जाता है। भारतीय मुसाफिरों को थाने में तीन बार हाजिरी देने के लिए मजबूर किया जाता है। पाकिस्तान के कस्टम अधिकारी भारतीय मुसाफिरों के सामान छीन लेते हैं।

बेटी कुंवारी रह जाए, नहीं करेंगे पाक में निकाह :
दिल्ली के जामा मस्जिद निवासी अब्दुल गफ्फार कहते हैं कि पाक के रवैये के कारण रिश्तेदारियां टूटने लगी हैं। वे अपनी बेटी शाहिदा के लिए अपनी खाला के बेटे का रिश्ता जोड़ने गए थे। जब उन्होंने पाक में रहने वाली भारतीय बेटियों से उनका हाल जाना तो बेहद डर गए। उन्होंने ठान लिया है कि भले ही बेटी कुंवारी रह जाएं, लेकिन पाक में निकाह नहीं करेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें