फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे अभय चौटाला, किसानों के समर्थन में स्पीकर को सौंपा इस्तीफा, मंजूर

Wed, 27 Jan 2021 04:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को इस्तीफा सौंपते अभय चौटाला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंजूर कर लिया है। अभय ने बुधवार को हीदोपहर बाद अपना इस्तीफा स्पीकर को विधानसभा में सौंपा था। वह सेक्टर-9 स्थित अपने आवास से ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा देने का एलान किया था। 

विज्ञापन


इससे पहले दो बार उन्होंने सशर्त इस्तीफा लिखित में विधानसभा अध्यक्ष को भेजा लेकिन स्वीकार नहीं हुआ। अभय चौटाला ने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपचुनाव लड़ने का फैसला अब ऐलनाबाद की जनता करेगी। हमारे देश में किसान को अन्नदाता माना जाता है, विडंबना यह है कि आज वही अन्नदाता अपने हकों के लिए माइनस डिग्री ठंड में बैठकर धरना दे रहा है। 

आंदोलन कर रहे किसानों पर धारा 395, 397 और 120बी के तहत झुठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसका मतलब लूटपाट और साजिश करना है। किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा था लेकिन किसानों को बदनाम करने के लिए भाजपा सरकार असामाजिक तत्वों को लेकर आई। अनेक अफवाह फैला दी गईं, जिस कारण युवा लाल किले पर पहुंच गए। लाल किले पर झंडा लगाने वाला दीप सिद्धू भाजपा का ही आदमी है।
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि देश में कोई एसा राज्य नहीं था जहां किसानों ने ट्रैक्टर मार्च न निकाला हो। वह प्रधानमंत्री से पुन: आग्रह करते हैं कि तुरंत नए कृषि कानूनों को वापस लें। हमारी पार्टी चौधरी देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है, जिन्होंने बुढ़ापा सम्मान पेंशन योजना और खराब फसलों का मुआवजा देने की शुरुआत की थी। 


 

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
देवीलाल ने किसान के ट्रैक्टर को टैक्स मुक्त कर गड्डा घोषित करवाया था और अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चौपालों का निर्माण जैसे कल्याणकारी कार्य करवाए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में अपने कार्यक्रम रखेंगे और ऐसे हलकों में जाएंगे जहां विधायकों ने कहा था कि वे किसानों के समर्थन में इस्तीफा देने को तैयार हैं।

विधानसभा में अब एक भी इनेलो विधायक नहीं
विधानसभा में अब एक भी इनेलो विधायक नहीं रह गया है। 2019 विधानसभा चुनाव में अभय चौटाला ने इनेलो की तरफ से अकेले ही जीत दर्ज की थी। वह दो उपचुनाव जीतकर आज तक कुल चार बार विधायक बने हैं। उन्होंने इसी माह 11 और 14 जनवरी को भी ईमेल और किसी अन्य व्यक्ति के हाथों अपना सशर्त त्यागपत्र स्पीकर को भेजा था। 

अब विधानसभा सचिव आरके नांदल द्वारा अधिकारिक बुलेटिन और सरकार के गजट में अधिसूचित किया जाएगा। इसकी सूचना भारतीय चुनाव आयोग को भी भेजी जाएगी ताकि उनके त्यागपत्र से रिक्त हुई ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव करवाने की कवायद शुरू की जा सके। उपचुनाव करवाने की समय सीमा त्यागपत्र स्वीकार होने से छह माह के भीतर होती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे और आगे टाला भी जा सकता है।

कब-कब विधायक बने अभय
अभय चौटाला सर्वप्रथम मई 2000 में सिरसा जिले के रोड़ी हलके से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला फरवरी 2000 विधानसभा चुनाव में नरवाना और रोड़ी दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने रोड़ी सीट से त्यागपत्र दे दिया, जिस पर अभय ने उपचुनाव लड़ा। इसके बाद जनवरी 2010 में अभय ने ऐलनाबाद से उपचुनाव जीता। ओम प्रकाश चौटाला अक्तूबर 2009 विधानसभा चुनाव में भी उचाना और ऐलनाबाद दोनों सीटों से चुनाव जीत गए थे। उन्होंने ऐलनाबाद सीट छोड़ थी। इसके बाद 2014 और 2019 विधानसभा चुनाव में अभय ने फिर ऐलनाबाद सीट जीती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें