रेलगाड़ी के जरिए 45 लाख आठ हजार 727 रुपये की आमदन
- फोटो : demo
चाहे उड़ी में पाकिस्तानी हमला हो या पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक। बार्डर पर तनाव के बीच भी रेलवे ने 5 महीने में पाकिस्तान से 9 करोड़ रुपये कमा लिए।
भारतीय रेलवे (रेल डिवीजन फिरोजपुर) को पाकिस्तान के साथ मालगाड़ी के जरिए जनवरी 2015 से 20 अक्तूबर 2016 तक नौ करोड़ 32 लाख 35 हजार 36 रुपये की आमदन हुई है।
भारतीय रेलवे ने मालगाड़ी के लगभग 4309 डिब्बे पाकिस्तान भेजे थे। उड़ी में हमला होने के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद भी अक्तूबर में मालगाड़ी का पाकिस्तान आना-जाना जारी था।
रेलवे को 2015 में इतनी आमदनी हुई थी
भारतीय रेल
भारतीय रेलवे को जनवरी 2015 में पाकिस्तान से मालगाड़ी के जरिए 45 लाख आठ हजार 727 रुपये की आमदन हुई। इसी तरह फरवरी में चालीस लाख 26 हजार 924 रुपये की आमदन, मार्च में 62 लाख 24 हजार 18 रुपये की, अप्रैल में एक करोड़ चार लाख 80 हजार 842 रुपये, मई में 73 लाख 46 हजार 242 रुपये, जून में 32 लाख 47 हजार 139 रुपये, जुलाई में 24 लाख 46 हजार 784 रुपये, अगस्त में 22 लाख 59 हजार 297 रुपये, सितंबर में 27 लाख 40 हजार 11 रुपये, अक्तूबर में 33 लाख 72 हजार 455 रुपये, नवंबर में 42 लाख 14 हजार 53 रुपये व दिसंबर में 41 लाख 65 हजार 13 रुपये की आमदन हुई है।
इस साल हर महीने रेलवे को इतना फायदा हुआ
रेलवे
- फोटो : demo pic
वहीं इस साल जनवरी में 43 लाख 63 हजार 726 रुपये का फायदा हुआ। इसी तरह फरवरी में 68 लाख चार हजार 563 रुपये का फायदा, मार्च में 69 लाख सात हजार 248 रुपये, अप्रैल में 69 लाख 14 हजार 877 रुपये, मई में 51 लाख 39 हजार 702 रुपये, जून में तीन लाख 86 हजार 303 रुपये, जुलाई में 26 लाख 58 हजार 824 रुपये, अगस्त में 26 लाख 21 हजार 498 रुपये, सितंबर में 29 लाख 35 हजार 852 रुपये और 20 अक्तूबर तक 22 लाख 82 हजार 88 रुपये का फायदा हुआ है।