हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को एसजीपीसी ने किया सम्मानित।
- फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री द्वारा इनाम राशि में इजाफा कर दिया गया है। अब पंजाब की पृष्ठभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक खेल में पदक जीता है, जिसमें कप्तान और उप-कप्तान समेत सबसे अधिक 11 खिलाड़ी पंजाब के हैं। कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के इन 11 पंजाबी खिलाड़ियों में मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), रुपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक को ढाई-ढाई करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।