फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी, अंतिम विदाई

Mon, 24 Apr 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी निशान सिंह को अंतिम विदाई
विज्ञापन
भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी का देहांत हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पंजाब के संगरूर के लौंगोवाल के गांव साहोके में स्वतंत्रता सेनानी निशान सिंह (92) का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गईं।
विज्ञापन


निशान सिंह के पुत्र साधासिंह ने बताया कि पश्चिमी पाकिस्तान के जिला सेखूपुरा के गांव बल्लड़ में 1925 में जन्मे निशान सिंह ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सियालकोट की जिला जेल में कई महीने सजा काटी थी। उनको अंतिम विदायगी देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से श्रद्धाजंलि भेंट की गई।

इस दौरान सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, नायब तहसीलदार लौंगोवाल गुरनाम सिंह, एसएचओ जगराज सिंह, लाल सिंह, सीनियर कांग्रेसी नेता दर्शन सिंह, चमकौर सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरिंदर कौर, मुख्तयार सिंह, साधू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें