फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश झींडा का एलान, 25 अप्रैल को बना सकते हैं नई राजनीतिक पार्टी

Mon, 24 Apr 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया(हरियाणा)
विज्ञापन
जगदीश झींडा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश झींडा ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। रविवार को गुरुनानक अकादमी में पहुंचे झींडा ने बताया कि 25 अप्रैल को कैथल के नीमचा गुरुद्वारे में एक बैठक होगी। इसमें राजनीतिक पार्टी के मुद्दे पर जिला प्रभारियों एवं धर्म प्रचार कमेटी के सदस्यों को बैठक में बुलाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी बनाकर ही वे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में भाग ले सकेंगे और हरियाणा के हितों की रक्षा कर सकेंगे। झींडा ने पंजाब के पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि बादल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अपनी जागीर बनाया था। प्रबंधक कमेटी व अकाल तख्त पर सभी फैसले बादल के दबाव में ही होते थे।

मनमर्जी के खात्मे को ही पंजाब की जनता ने चुनाव में इसका जवाब दिया है। एसवाईएल पर झींडा ने कहा कि एसवाईएल पर हरियाणा का हक है। साथ ही झींडा ने पिछले दिनों जगदीश नलवी को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने को गैरकानूनी भी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें