फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल से अमेरिका में रह रहे भारतीय परिवार के चार सदस्यों की हत्या, परिजन बोले- इंसाफ चाहिए

Thu, 02 May 2019 11:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
भारतीय परिवार के चार सदस्यों की हत्या
विज्ञापन
32 साल से अमेरिका में रह रहे भारतीय परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में परिजनों ने इंसाफ दिए जाने की बात कही है। परिवार पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गांव महादियां से संबंधित है। अमेरिका के ओईओ वेस्ट चेस्टर अपार्टमेंट में एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से चलाई गई अंधाधुंध गोलिया बरसाई गईं। इस गोलीबारी में परिवार के चारों सदस्यों की जान चली गई।
विज्ञापन


मृतकों में हकीकत सिंह पत्नी परमजीत कौर, बेटी सलिंदरजीत कौर तथा एक अन्य रिश्तेदार अमरजीत कौर निवासी घमंडगढ़ फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही गांववासी और मृतक परिवार के सदस्य गहरे शोक में हैं। मृतक के भाई हरबंस सिंह ने बताया कि हकीकत सिंह 1986 से अमेरिका के शहर ओईओ में रहता था। वहां वह पेट्रोल पंप के मैनेजर के तौर पर काम करता था।

हकीकत सिंह की एक ही बेटी सलिंदरजीत कौर थी, जो उनके पास अपने पति और बच्चों समेत रहती थी और घटना के समय घर में ही थी। हकीकत सिंह की 10 एकड़ जमीन और एक कोठी गांव महादियां में और 51 एकड़ जमीन चमकौर साहिब के पास के गांव चुपकी मंड में है, जिस की देखरेख उसका भतीजा जशनदीप सिंह करता है। रिश्तेदार दलबारा सिंह ने बताया कि वह और उसकी पत्नी 2002 से हकीकत सिंह की कोठी की देख रेख कर रहे हैं।
विज्ञापन


गत शनिवार करीब बाद तीन बजे उनके पास परमजीत कौर का फोन आया था कि वह इंडिया आ रही है और एक मई की रात को दिल्ली आ जाएगी। वह कोठी की साफ सफाई करा ले और गैस सिलेंडर भरवा कर रखे।
विज्ञापन

पांच मार्च को परमजीत से मिलने गई थी अमरजीत

मृतक के भाई हरबंस सिंह ने यह भी बताया कि पांच मार्च को अमरजीत कौर अपनी बहन परमजीत कौर को अमेरिका में मिलने गई थी, जिसकी भी इस घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहती लड़की ने बताया था कि किसी ने रविवार रात करीब 10 बजे गोली मार कर हकीकत सिंह, परमजीत कौर, सलिंदरजीत कौर और अमरजीत कौर की हत्या कर दी है।

मृतक परमजीत कौर की भाभी जरनैल कौर ने बताया कि उसकी शनिवार को उनके साथ आखिरी बार बात हुई थी। इस बातचीत में उसने बताया था कि वह एक मई को गांव आ रही है। पारिवारिक सदस्यों ने मांग करते कहा कि मामले की बारीकी के साथ जांच करवा कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देकर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि शव भारत लाए जाएंगे या अमेरिका में संस्कार किया जाएगा, इसके बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कह सकते और न ही विदेश मंत्रालय से इसके बारे में उन्हें सूचना मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें