मोहाली के क्रिकेटर शुभमन गिल को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। बीसीसीआई ने उन्हें दिलीप ट्रॉफी के लिए घोषित की गई इंडिया ब्लू टीम का कप्तान बनाया है। बीसीसीआई की ओर से दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन तथा इंडिया रेड टीम की घोषणा की गई हैं। यह चैपिंयनशिप 17 अगस्त से 8 सितंबर तक बंगलूरू में खेली जाएगी।
टीम की कमान मिलने के बाद जब शुभमन गिल के पिता लखविंन्द्र सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें भी न्यूज के माध्यम से पता चला हैं कि बेटे का चयन के साथ टीम की कमान मिली हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात हैं। उन्होने कहा कि शुभमन इस समय वेस्टइंडीज में चल रही सीरीज में खेल रहे हैं। वह 13 अगस्त को इंडिया वापस आएंगे।