फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली को लेकर भज्जी ने कही दिल की बात, बोले- इस वजह से रोहित को टेस्ट में मिला मौका

Sun, 20 Oct 2019 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है। रविवार को एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे भज्जी ने कहा कि मैच फिक्सिंग के दौरान टीम इंडिया बुरे दौर से गुजर रही थी। वह ऐसा समय था जब लोगों का क्रिकेट पर से भरोसा उठने लगा था। 

विज्ञापन


लोगों का भरोसा दोबारा प्राप्त करने के लिए एक ऐसे टीम लीडर की जरूरत थी, जो टीम से अच्छा प्रदर्शन करवाए। उस समय में सौरभ गांगुली ने टीम को संभाला और उनकी अगुवाई में टीम ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 

पंजाब के युवकों में नशे के रुझान पर भज्जी न कहा कि यह जिम्मेदारी सरकार की है कि वह नौजवानों को नशे की गर्त में जाने से रोकने के लिए उनको खेलों की तरफ मोड़े। पंजाब में स्पोर्ट्स सेंटर बनाने चाहिए। अगर यूथ बेकार रहेगा तो उसका दिमाग खाली रहेगा और खाली दिमाग शैतान का घर होता है। अगर पंजाब में इंडस्ट्री नहीं आएगी, रोजगार नहीं मिलेगा तो यूथ तो डिप्रेस होगा ही। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आज पंजाब के यूथ ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इंग्लैंड को बसा दिया। अगर यहां का युवा इन देशों में जाकर नाम कमा सकता है तो वह पंजाब को भी काफी आगे ले जा सकता है। लेकिन रोजगार के मौके न मिलने के कारण यूथ को मजबूरन बाहर जाना पड़ रहा है।

रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में पहले मौका नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर रोहित शर्मा को आज मौका मिला है तो वह सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर के बयान के बाद ही मिला है। 

मैं तो यही कहूंगा कि सौरव गांगुली बोर्न लीडर है। बांग्लादेश के साथ होने वाले मैचों के बारे में भज्जी ने कहा कि बांग्लादेश से टीम इंडिया को कोई परेशानी नहीं होगी। टीम इंडिया अब काफी आगे निकल चुकी है। वैसे न्यूजीलैंड के साथ अब इंडिया की सीरीज होनी है, जो टीम का टेस्टिंग टाइम होगा। 

तमिल फिल्म में नजर आएंगे भज्जी
क्रिकेट की दुनिया के बाद अब भज्जी फिल्मी दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। भज्जी तमिल में बन रही एक फिल्म में रोल अदा करने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन इतना कहा कि वह एक छोटा लेकिन बढ़िया रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी ब्रूनी एंड बेअरस्किन के कपड़े पहनते हैं जो कंपनी के लिए गर्व की बात है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें