फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने पर पहलवान बजरंग पूनिया ने किया ट्वीट, सैनिकों के लिए लिखा...

Mon, 12 Aug 2019 10:50 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद से हर कोई तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहा है। इस मैदान में पहलवान बजरंग पूनिया भी कूद गए हैं। जम्मू-कश्मीर से बहू लाकर वहां ससुराल बनाने की बात कह रहे हैं तो कोई वहां जमीन खरीदकर मकान बनाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल के जम्मू-कश्मीर की बहू वाले बयान को लेकर विवाद भी छिड़ा हुआ है, लेकिन विश्व के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो इन सभी के विपरीत सैनिकों के लिए है और वह ट्वीट इस समय चर्चाओं में बना हुआ है।

पहलवान बजरंग पूनिया ने जम्मू-कश्मीर को लेकर लगातार हो रही टिप्पणियों को देखते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि न कश्मीर में ससुराल चाहिए, न ही वहां पर मकान चाहिए, बस कोई फौजी शरीर तिरंगे में लिपटकर न आए, अब ऐसा हिंदुस्तान चाहिए।
विज्ञापन

 





 
Trending Videos

गोल्ड मेडल जीतने को लेकर भी सुर्खियों में

दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया जॉर्जिया में तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नया इतिहास रच दिया है। इस पदक के साथ पांच गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वाले बजरंग इकलौते पहलवान हैं। जीत के बाद वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करने रूस पहुंच गए हैं।

जॉर्जिया में 7-10 अगस्त तक हुए तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में शुक्रवार को गोल्ड जीतने के साथ ही बजरंग के नाम नया इतिहास जुड़ गया। ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स से शुरू हुआ मेडल जीतने का सफर लगातार जारी है। बजरंग पूनिया ने अप्रैल 18 से अभी तक छह टूर्नामेंट खेले और इन सभी में मेडल जीते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पांच गोल्ड मेडल हैं और एक सिल्वर।

अब बजरंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए प्रैक्टिस करने रूस चले गए हैं। वहां कुछ दिन अभ्यास के बाद भारत लौटेंगे। बजरंग के गुरु और ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है। योगी ने कहा कि बजरंग से वर्ल्ड चैंपियनशिप व ओलंपिक दोनों में पदक की उम्मीद है। वहीं, बजरंग के मेडल जीतने पर परिवार के लोग काफी खुश हैं और उम्मीद जताई कि बजरंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत ओलंपिक का टिकट पक्का करेगा।
विज्ञापन

संगीता फोगाट से शादी को लेकर उड़ी थी अफवाह

सोशल मीडिया पर पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट की शादी की बात भी चली थी। सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि जल्द ही पहलवान बजरंग पूनिया संगीता फौगाट के साथ शादी करने जा रहे हैं। जब यह खबर लोगों को पता चली तो सभी चर्चाएं करने लगे। इसके बाद बजरंग पूनिया का फोन भी बजने लगा। उन्होंने शादी की बात को पूरी तरह से नकार दिया। इसके बावजूद सभी इस बारे में जानकारी लेने में लगे रहे।

बाद में जब उनके पिता बलवान पूनिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे सिरे से नकारते हुए कहा कि उनकी इस बारे में अभी तक किसी से कोई बात नहीं हुई है। अभी बजरंग अपना ध्यान सिर्फ ओलंपिक पर लगाए हुए हैं। ओलंपिक खेलों तक तो इस बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं है। उन्होंने बताया कि संगीता के परिजनों से उनका संपर्क तक नहीं हुआ है। ऐसे में शादी की बात कहने का औचित्य ही नहीं है। संगीता के चचेरे भाई राहुल फौगाट ने भी शादी की चर्चाओं को अफवाह बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें