फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, यहां पढ़ें जानकारी और ऑनलाइन कराएं रजिस्ट्रेशन

Sat, 15 Jun 2019 12:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
10वीं और 12वीं पास के लिए भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका है। खुली रैली होने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सेना भर्ती कार्यालय अंबाला की ओर से 20 से 30 अगस्त तक तेजली खेल परिसर यमुनानगर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर व तकनीकी पदों के लिए भर्ती है।
विज्ञापन


यह जानकारी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि रैली में अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 21 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और 4 अगस्त तक अप्लाई किया जा सकेगा।

उम्मीदवार सेना की वेबसाइट पर लॉगइन करके भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता और शारीरिक मापदंड की जानकारी ले सकते हैं। अप्लाई करने के बाद एडमिट कार्ड अपनी आईडी से 5 से 19 अगस्त तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को जिले के अनुसार 20 से 30 अगस्त के बीच भर्ती के लिए बुलाया जाएगा। रैली में केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में पहली बार सक्रिय होगी आर्मी इंटेलीजेंस व अन्य एजेंसियां

कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि दलालों के जाल को तोड़ने के लिए इस बार भर्ती रैली क्षेत्र के आसपास आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, जिला पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहेंगी। इनका मकसद दलालों पर नजर रखना और उन्हें दबोचना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि युवा इस भर्ती के लिए किसी भी दलाल के चक्कर में न फंसे। भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से आयोजित होगी।

नशे का सेवन करके दौड़े तो दर्ज होगा मुकदमा
कर्नल सोमनाथ ने साफ किया कि इस बार यदि कोई नशे का सेवन करके शारीरिक टेस्ट देता मिला तो उस पर मामला दर्ज कराया जाएगा। मेडिकल जांच के लिए राज्य सरकार से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा चयनित डॉक्टरों का पैनल मांगा गया है। यदि नशे का सेवन करके कोई उम्मीदवार दौड़ में शामिल हुआ तो वह निश्चित तौर पर पकड़ा जाएगा। ऐसे युवाओं पर इस बार सेना कड़ी कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें