फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में तैयार होंगे सेना के अफसर, SSC का उद्घाटन

Sun, 03 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
कपूरथला में सर्विस सिलेक्‍शन सेंटर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना के अफसर अब कपूरथला में तैयार होंगे। इसके लिए यहां पर सर्विस सिलेक्‍शन सेंटर नॉर्थ शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन पश्चिमी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारियों की कमी तेजी से दूर हो रही है।
विज्ञापन


पांच साल पहले जहां ऑफिसर कैडर में आंकड़ों के मुताबिक 25 प्रतिशत की कमी थी, अब वह घट कर लगभग 18 प्रतिशत रह गई है। 2021 तक यह गिरावट महज 12 प्रतिशत आ जाएगी। इसमें एससीएन कपूरथला अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने माना कि भारतीय सेना में अधिकारियों की कमी रही है, लेकिन अब यह पुरानी बात हो जाएगी।

पंजाब के लोगों की बहुत लंबे समय से मांग थी कि सिलेक्शन सेंटर पंजाब में खुले, क्योंकि उत्तर भारत के उम्मीदवारों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के लिए भोपाल, इलाहाबाद और बंगलुरू जाना पड़ता था। कपूरथला देश का चौथा सिलेक्शन सेंटर है। इसमें दो सर्विस सिलेक्शन बोर्ड 31 और 32 हैं।
विज्ञापन


कई साल से उत्तर भारत और खासकर पंजाब भारतीय सेना में भर्ती के लिए विशेष इलाका रहा है। अब ज्यादा से ज्यादा उत्तर भारत के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल करने के उद्देश्य से सर्विस सिलेक्शन सेंटर को कपूरथला में स्थापित किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

कपूरथला में सर्विस सिलेक्‍शन सेंटर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को यहां पर 80 उम्मीदवारों के पहले बैच की शुरुआत की गई है। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पिछले साल के रिकार्ड के मुताबिक उत्तरी राज्यों ने सेना में ऑफिसर कैडर में 24 प्रतिशत का योगदान दिया है।

सिलेक्शन सेंटर की स्थापना का कार्य पिछले साल जुलाई में इस उद्देश्य से किया गया था कि यह सेंटर 01 सितंबर 2016 से अपना कार्य शुरू कर दे, लेकिन मेजर जनरल नरिंदर पाल सिंह और अधिकारियों की टीम की सख्त मेहनत से इस सेंटर ने अपने निर्धारित समय से चार महीने पहले ही काम करना शुरू कर दिया है।

लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने टीम की वचनबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व इस सेंटर के संचालन से इस पर 25 बैच की अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी। इस समारोह में कई सैनिक और अर्द्धसैनिक उच्च अधिकारियों वज्र कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग और जिला सैनिक बोर्ड के सदस्य मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें