फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना की ट्रेनिंग कमांड के चीफ बने एसके घोटिया, 1000 घंटे फ्लाइंग का अनुभव रखते हैं

Thu, 02 May 2019 12:17 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
एयर मार्शल एसके घोटिया
विज्ञापन
एयर मार्शल एसके घोटिया (वीएसएम) अब भारतीय एयरफोर्स की ट्रेनिंग कमांड की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने अपना पद ग्रहण कर लिया है। घोटिया हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। एयर मार्शल घोटिया को ट्रेनिंग कमांड का एयर अफसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल घोटिया की यह उपलब्धि हरियाणा के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि एयर मार्शल घोटिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने दिसंबर 1981 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू धारा में कमीशन किया गया था। वह एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और 1000 घंटे फ्लाइंग का अनुभव रखते हैं। 
विज्ञापन

कई अहम पदों पर रह चुके हैं घोटिया

घोटिया ने एयर स्टाफ कोर्स व हायर एयर कमांड कोर्स में भी निपुणता हासिल की है। वह रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में एक निर्देशन कर्मचारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह लड़ाकू स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर, मुख्य परिचालन अधिकारी और दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एक फारवर्ड एयर बेस के स्टेशन कमांडर भी रह चुके हैं।

इसके अलावा वह एयर मुख्यालय में निदेशक इंटेलिजेंस, पश्चिमी वायु कमान के ऑप्स 1 ए, वायु मुख्यालय में प्रधान निदेशक प्रशिक्षण (फ्लाइंग), भारत के पेरिस दूतावास में एयर अटैच अफसर, एयर ऑफिसरिंग कोबरा के पदों पर भी रहे। अपने शानदार करियर के दौरान उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें