फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के दो गेंदबाजों ने दिलाई जिम्बाब्वे में टीम इंडिया को अजेय बढ़त

Wed, 15 Jun 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
हरियाणवीं गेंदबाजों बरिंदर सर्रां और यजुवेंद्र चहल ने जिम्बाब्वे की आधी टीम को पवेलियन भेजा
विज्ञापन
हरियाणवीं छोरों के दम पर जिम्बाब्वे में भारत को अजय बढ़त मिल गई है। सोमवार को खेले गए दूसरे वन-डे मैच में हरियाणवीं गेंदबाजों बरिंदर सर्रां और यजुवेंद्र चहल ने जिम्बाब्वे की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन


हरियाणवीं छोरों की गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। प्रदेशवासियों और देशवासियों को दोनों गेंदबाजों से आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

सिरसा के रहने वाले बरिंदर सर्रां जिम्बाब्वे में दूसरी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेल रहे हैं। वहीं, जींद के यजुवेंद्र चहल को पहली बार चुना गया है। दोनों ही चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं। शनिवार को खेले गए पहले मैच में सर्रां ने 10 ओवर में 42 देकर दो विकेट झटके थे तो चहल ने 10 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया था। दूसरे मैच में दोनों ही गेंदबाजों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। सर्रां ने 6 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि चहल ने 6 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन


दोनों गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे के शुरूआती छह बल्लेबाजों में से पांच को पवेलियन की राह दिखाई। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के परिजन भी काफी खुश हैं। दोनों को अभी वहां एक वनडे और टी-20 सीरीज और खेलनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें