फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े 'दंगल' का आगाज, जीतने वाले को मिलेगा करोड़ों का ईनाम

Wed, 22 Mar 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
भारत केसरी दंगल शुरू हुआ
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े 'दंगल' का रंगारंग और धमाकेदार आगाज हो गया है। वहीं, इसे जीतने वाले को करोड़ों का ईनाम और बड़ा खिताब मिलेगा। शहीदों की याद में मंगलवार को अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम में तैयार किए शानदार पंडाल में तीन दिवसीय एक किरोड़ी भारत केसरी दंगल की औपचारिक शुरूआत हो गई। हालांकि कुश्ती मुकाबले सुबह ग्यारह बजे से शुरू कर दिए गए थे, लेकिन उद्घाटन देरशाम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया।
विज्ञापन


सोलंकी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि वाकई हरियाणा के खिलाड़ियों में बहुत दमखम है, इसीलिए वे सिर्फ कुश्ती ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे हैं। उन्होंने पहले चरण में 905 खिलाड़ियों को 18.52 करोड़ की इनामी राशि भी बांटी। जबकि दूसरे चरण में इतने ही और खिलाड़ियों को वीरवार को सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर इनामी राशि बांटेंगे।

ये वो खिलाड़ी है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में हरियाणा का नाम राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। राज्यपाल के आगमन पर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। लेजर बीम कार्यक्रम, आसमा ग्रुप द्वारा दंगल विषय पर आयोजित सामूहिक नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुकबलों के लिए बनाए गए दो मैट रिंग में अपना दमखम दिखाने वाले पहलवानों ने भी राज्यपाल, दर्शकों व अतिथियों के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

अखाड़ों को किया जाएगा अपग्रेड: विज

भारत केसरी दंगल शुरू हुआ - फोटो : अमर उजाला
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित इस दंगल के प्रात: कालीन सत्र का शुभारंभ खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। विज ने बताया कि इस दंगल में सात राज्यों समेत रेलवे की टीमें भाग ले रही है।

प्रदेश में कुश्तीको बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर आधारित सौ अखाड़े स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी जिलों में स्थानीय खेलों को विकसित करने तथा बच्चों को छोटी आयु से ही खेलों में प्रशिक्षित करने के उददेष्य  से स्कूल स्तर पर 20-20 खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं।

समारोह में ये रहे मौजूद
समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, खेल विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. खंडेलवाल, एचपीएससी सदस्य नीता खेड़ा, खेल विभाग के महानिदेषक जगदीप सिंह, उपायुक्त प्रभजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, भारतीय कुश्ती संध के सचिव वीएस प्रसूनमौजूद रहे।

हरियाणा के पहलवानों ने जमाई धाक

भारत केसरी दंगल शुरू हुआ
पहले दिन के मुकाबलों में महिला और पुरुष वर्ग में हरियाणा के पहलवानों ने धाक जमाई। दोनों वर्गों में हरियाणा ने महाराष्ट्र के एक भी पहलवान को जीतने का मौका नहीं दिया, वहीं दिल्ली, यूपी और रेलवे के पहलवानों ने भी अपनी विरोधी टीमों के पहलवानों को टिकने तक नहीं दिया।

महिला वर्ग के परिणाम
प्रात: कालीन सत्र में महिला वर्ग में प्रथम राउंड के परिणाम में हरियाणा का दबदबा रहा। 48 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की रितू ने महाराष्ट्र की नंदिनी को हराया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की पिंकी ने महाराष्ट्र की स्वाति को, 58 व 63 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की पूजा व संगीता को वाक ओवर मिला, 69 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की पिंकी ने महाराष्ट्र, की तेजस्विनी को हराया। 

द्वितीय राउंड में रेलवे का दबदबा रहा। 48 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की पूजा ने राजस्थान की संजना को, 53 किलोग्राम वर्ग में रेलवे की विनेश ने राजस्थान की सावित्री को, 58 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की सरिता ने राजस्थान की सुमन लता को, 63 किलोग्राम वर्ग में रेलवे की रितु मलिक ने राजस्थान की उर्वशी राजपूत को तथा 69 किलोग्राम वर्ग में रेलवे की किरण ने राजस्थान की मोनिका को पराजित किया। 

तृतीय राउंड में यूपी का दबदबा रहा। इस वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तरप्रदेश की प्रिंयका ने मध्यप्रदेश की शिवानी को, 53 किलोग्राम वर्ग में यूपी की शीतल ने मध्यप्रदेश की रानी राणा को, 58 किलो वर्ग में यूपी की सीमा ने एमपी की पुष्पा को, 63 किलो वर्ग में यूपी की अनुराधा ने एमपी की माया यादव तथा 69 किलो वर्ग में यूपी की रजनी ने एमपी की अनेरी एस. को हराया।

चौथे राउंड में पंजाब व दिल्ली के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस में 48 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की प्रीति ने दिल्ली की नेहा को पराजित किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के परिणाम

भारत केसरी दंगल शुरू हुआ
पूल ए हरियाणा व महाराष्ट्र के फ्रीस्टाइल मुकाबलों में 57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अमित दहिया को वाकओवर मिला। 65 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के रजनीश ने महाराष्ट्र के उत्कर्ष काले को हराया। 74 किलो वर्ग में हरियाणा के जितेंद्र ने महाराष्ट्र के विशाल माने को, 86 किलो वर्ग में हरियाणा के दीपक को वाकओवर मिला और 97 किलो भार वर्ग में मौसम खत्री ने महाराष्ट्र के गणेश कर्णवेरकर को हराया।

रेलवे ने राजस्थान को धूल चटाई
पूल ए में ही रेलवे व राजस्थान की फ्रीस्टाइल पुरुष कुश्ती मुकाबलों में 57 किलो भार वर्ग में रेलवे के नितिन ने राजस्थान के अनिल राठी को हराया, 65 किलो वर्ग मे रेलवे के बजरंग ने राजस्थान के सुरजीत सिंह को, 74 किलो भाग वर्ग में रेलवे के प्रवीण राणा ने राजस्थान के बबलू गुर्जर को हराया, 86 किलो वर्ग में रेलवे के ही पवन ने राजस्थान के राहुल राठी को पराजित किया, 97 किलो भार वर्ग में रेलवे के कृष्ण ने राजस्थान के दुष्यंत को हराया।  यूपी व एमपी के फ्रीस्टाइल पुरुष कुश्ती मुकाबलों में 57 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी के संदीप तोमर को वाकओवर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें