फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल एनसीआई तैयार, आज से शुरू हो गई ओपीडी, जानिए खासियतें

Tue, 18 Dec 2018 10:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट
विज्ञापन
देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट (NCI) तैयार हो गया है। यहां आज से ट्रायल के तौर पर ओपीडी भी शुरू हो गई है। पहले दिन चार मरीज पहुंचे। हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में 2035 करोड़ रुपये की लागत से यह अस्पताल बनाया गया है।
विज्ञापन


एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को इसे चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चरण के तहत इसमें मार्च 2019 तक डॉक्टर, नर्स, तकनीकी विशेषज्ञों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। फिलहाल ओपीडी और 710 बेड्स तैयार हैं। पहले चरण में 250 बेड उपलब्ध रहेंगे। बाद में इन्हें बढ़ा दिया जाएगा।

करीब एक साल में यह पूरी तरह से संचालित हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, एनसीआई बनने से एम्स का काम बंट जाएगा। एनसीआई एम्स से करीब 50 किमी दूर है, लेकिन इस दूरी को पाटने में मरीज को आसानी हो, इसके लिए दोनों संस्थानों में सेवाओं का समन्वय जरूरी है। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल की अध्यक्षता डॉ. जीके रथ करेंगे, जो एम्स के रोटरी कैंसर अस्पताल में चीफ ऑफ इंस्टीट्यूट हैं। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल के लिए सीटी स्कैन और एक्स रे मशीन खरीदी जा चुकी हैं। एक लैब भी तैयार है, जो हर रोज 60,000 सैंपल टेस्ट सकेगी। यह पूरे देश में कैंसर केयर के लिए एक नोडल संस्थान के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें