फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में खुलेगा देश का सबसे बड़ा कैंसर इंस्टीट्यूट

Wed, 10 Jun 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि देश के हेल्थ सेक्टर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट हरियाणा में स्थापित होगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2035 करोड़ की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित एम्स में संस्थान के निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ प्रदेश के झज्जर क्षेत्र के बाढसा में स्थापित होने वाले एम्स-2 में बनने वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान और एम्स की अन्य स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं पर चर्चा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर गंभीर है। 300 एकड़ के कैंपस में स्थापित होने वाले हरियाणा के एम्स-2 में अकेले 32 एकड़ पर राष्ट्रीय कैंसर संस्थान विकसित किया जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र में अभी तक देश में कैंसर से संबंधित कोई भी संस्थान नहीं है।
विज्ञापन


एम्स के निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा ने एम्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एम्स की परियोजना को लेकर विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। एम्स के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उम्मीद है कि अगले एक माह में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का काम शुरू कर दिया जाएगा।

झज्जर एम्स-2 के प्रस्तावित अन्य केंद्र मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि झज्जर एम्स-2 में सबसे पहले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बनने जा रहा है।

710 बेड के संस्थान के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र के अन्य मुख्य विभागों में 800 बेड वाला नेशनल कोर्डियोवासुलर सेंटर, 500 बेड वाला जरनल पर्पस अस्पताल, 100 बेड वाला नेशनल ट्रांसप्लांटेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर, 300 बेड वाला नेशनल सेंटर फार चाइल्ड हेल्थ, 200 बेड वाला डाइजेस्टिव डिसीज सेंटर, 200 बेड वाला नेशनल इंस्टीट्यूट वि ग्रियेट्रिक्स, 200 बेड वाला रिहेबलिटेशन सेंटर व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग रिसर्च भी शामिल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें