भारत-पाकिस्तान के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच दोनों मुल्कों के बीच पिछले कुछ महीनों से दूरियां नजदीकियों में बदलने लगी है। वीरवार को भारत ने पाक के 11 मछुआरों को रिहा कर दिया। यह पाक मछुआरे गुजरात के अलग-अलग जेलों में कैद थे।
भारत-पाक के बीच समुंदर की लहरों में मछली पकड़ते समय एक-दूसरे के क्षेत्र में जाने पर आए दिन दोनों मुल्कों के मछुआरे पकड़े जाते हैं। जिसके चलते ही दोनों देशों के जेलों में ऐसे मछुआरों की गिनती सैकड़ों में है, जिनकी रिहाई अभी बाकी है।
वीरवार को भारत ने गुजरात की जेलों में कैद शौकत अली, इब्राहिम, अली मोहम्मद, सिकंदर मोहम्मद, नवाज अलाउद्दीन, रशीद हुसैन, अब्दुल मोहम्मद हुसैन, सत्तार हुसैन, असरग हुसैन, आलम खान, अल्लाह बख्श को रिहा कर दिया गया। इसके पहले पाक ने 68 भारतीय मछुआरे छोड़े थे।