फरीदाबाद के गांव खंदावली निवासी 16 वर्षीय जुनैद की दिल्ली से ईद की खरीदारी करके लौटने के दौरान 22 जून को रेल में सीट विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता पीड़ितों के साथ समझौते के लिए लगातार संपर्कमें है और 2 करोड़ व तीन एकड़ जमीन मांगी है।
मामले में मृतक के पिता ने जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की सीबीआई जांच करवाए जाने की जो मांग की है। वीरवार को सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से हाई कोर्ट को बताया गया कि शिकायतकर्ता अब आरोपियों से मामले में समझौता करना चाहता है और इसके लिए 2 करोड़ और तीन एकड़ जमीन की मांग की है।
सरकार ने कहा कि शिकायतकर्ता ट्रायल कोर्ट के समन लेने से भी दो इंकार कर चुका है। उसने सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को भी वापस कर दिया है। बावजूद इसके सरकार ने गत दिवस ही दो सुरक्षा कमरी उनकी सुरक्षा के लिए दिए हैं।