फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का रिटर्न गिफ्ट: 22 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा, पाकिस्तान ने भी छोड़े थे 198 भारतीय मछुआरे

Fri, 19 May 2023 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जेसीपी अटारी पर तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि गुजरात की जेल से लाए गए 12 पाकिस्तानी कैदियों में से नौ मछुआरे जबकि तीन आम नागरिक हैं। 10 अन्य कैदियों को सजा पूरी होने के बाद अमृतसर की केंद्रीय जेल से रिहा किया।
विज्ञापन
भारत ने 22 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से 198 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद शुक्रवार को भारत ने भी देश की अलग-अलग जेलों में बंद 22 पाकिस्तानी बंदियों को रिहा किया है। इनमें 12 बंदियों को गुजरात पुलिस और 10 को अमृतसर पुलिस शुक्रवार को ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पहुंची। जहां इमीग्रेशन और कस्टम चेक करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने इन्हें पाक रेंजर्स को सौंप दिया।

विज्ञापन



जेसीपी अटारी पर तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि गुजरात की जेल से लाए गए 12 पाकिस्तानी कैदियों में से नौ मछुआरे जबकि तीन आम नागरिक हैं। यह सभी सीमा पार कर भारत में घुसपैठ की थी। इसके अलावा 10 अन्य कैदियों को सजा पूरी होने के बाद अमृतसर की केंद्रीय जेल से रिहा किया।
 
इन लोगों ने अमृतसर देहात, बटाला, पठानकोट, तरनतारन और फिरोजपुर से भारतीय सीमा मे घुसे थे। जहां बीएसएफ ने इन्हें पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और अब सजा मुकम्मल होने के बाद इन्हें अमृतसर की जेल से रिहा कर पाकिस्तान भेज दिया गया।
विज्ञापन


अमृतसर की केंद्रीय जेल से रिहा होने वालों में अकील पुत्र अब्दुल माजिद, जावेद इकबाल पुत्र मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद असलम पुत्र रमजान, मोहम्मद साहिब उर्फ शोएब पुत्र शेर मोहम्मद, जुलकार नैन हैदर पुत्र मिस्त्री गुलाम रसूल, मोहम्मद मुस्ताक पुत्र जावेद पुत्र फरजंद जावेद, इकबाल पुत्र बब्बू, इमरान शाहकी पुत्र मोहम्मद अलमस और मंजूर अहमद पुत्र बाली मोहम्मद शामिल हैं। इन पाकिस्तानी कैदियों को सजा पूरी होने के बाद जेल के अंदर डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें