फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट का क्रेज: भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज, चंडीगढ़ के होटलों और बाजारों में बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे मैच

Sun, 24 Oct 2021 05:22 PM IST
प्रमोद कुमार संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

क्रिकेट का क्रेज चंडीगढ़ के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रेज हो भी क्यों नहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला छह साल बाद जो होने जा रहा है। इसको लेकर शहर के होटलों और बाजारों में बड़ी स्क्रीनें लगाई गई हैं। जहां पर सभी लोग मैच देख सकेंगे। इसके अलावा कई अन्य जगह भी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के लिए लगाई गई बड़ी स्क्रीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप टी-20 मुकाबले में रविवार को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच के लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चंडीगढ़ के होटलों की बड़ी स्क्रीन से लेकर लोग अपने घरों की टीवी स्क्रीन पर यह मुकाबला देखेंगे। भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वर्ष 2016 के विश्व कप में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। शहर में कई होटलों में हाई वोल्टेज मुकाबला बड़ी स्क्रीन पर देखा जाएगा। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों ने सेक्टर-30 के शक्ति मंदिर में हवन कर भारत की जीत की दुआएं मांगीं।

विज्ञापन



सेक्टर-30 के शक्ति मंदिर में जीत के लिए दुआ करते क्रिकेट प्रेमी।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए अफ्रीकी देशों पर सरकार की नजर, हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव में पूर्वी-मध्य अफ्रीका के 18 देशों के राजदूत बुलाए
विज्ञापन


इसके लिए रेस्टोरेंट वालों ने अपना मेन्यू भी बनाया है, ताकि लोंग मैच के दौरान क्रिकेट से जुड़े फूड का भी भरपूर स्वाद ले सकें। वहीं, सेक्टर-22 की मेन मार्केट में किरण सिनेमा के साथ बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। मार्केट में खरीदारी करने वाले लोग इस महामुकाबले का आनंद ले सकेंगे। वहीं, मनीमाजरा के निवासी अंकित अरोड़ा कन्नू की ओर से समाधि गेट स्थित श्री युगल विहार निंकुज मंदिर के बाहर बड़े प्रोजेक्टर लगाकर लोगों को मैच दिखाया जाएगा। शहर के बच्चों ने भी इस मैच को देखने के लिए टीम इंडिया को अभी से चियर करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: चुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने किया दावा, बोले-हलके में हरियाणा सरकार ने सात साल में खर्चे 700 करोड़

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन नहीं बरतनी होगी ढील
भारतीय टीम के दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज और शहर के रहने वाले दिनेश मोंगिया का कहना है कि भारत-पाक मैच हमेशा से ही हाई वोल्टेज वाला होता है। पिछले साल के टी-20 रिकॉर्ड को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी हैं। हमारे पास बेहतर बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। इसके बावजूद हमें इस मुकाबले में बिल्कुल भी ढील नहीं बरतनी होगी, क्योंकि टी-20 मुकाबला आखिरी गेंद पर भी पलट सकता है।

टीम इंडिया फेवरेट, बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा
शहर के रहने वाले आईपीएल और रणजी खिलाड़ी प्रशांत चोपड़ा ने कहा कि भारत-पाक मैच को देखने के लिए वह उत्सुक हैं। इस मुकाबले को देखने के लिए विश्व के सभी क्रिकेट प्रेमी इंतजार करते हैं। मौजूदा समय में भारत की टीम मैच जीतने की फेवरेट हैं। मुकाबला बेहतर होने वाला है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: तीन विवि में वर्तमान सत्र से हिंदी में होगी बीटेक की पढ़ाई, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने दी मान्यता
विज्ञापन


आंकड़ों में भारत-पाकिस्तान मैच
भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार भिड़ चुके हैं। भारत ने इन सभी मैचों में पाकिस्तान को हराया। ओवरऑल टी-20 में दोनों टीम आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सात और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। सात में से एक मैच (2007) भारत ने टाई के बाद बॉल आउट में जीता था।

लुधियाना: टीम इंडिया की जीत के लिए हवन यज्ञ
दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहे टी-20 क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी सदस्य एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में हवन यज्ञ करवाया गया। यह यज्ञ हैबोवाल के जोशी नगर स्थित शिव मंदिर में करवाया। इस मौके पर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि आज अरदास की गई है कि मैच में भारत शानदार जीत दर्ज करे। 

भारत के 130 करोड़ लोगों की दुआएं टीम इंडिया के साथ हैं। इस मौके पर जोशी नगर हैबोवाल के इंचार्ज संदीप कुमार जुनेजा, वार्ड 81 के युवा नेता जतिन शर्मा, रजत सूद, अनिलेश मिश्रा, कृष्ण लाल सहगल, राजिंदर शर्मा, मनीश शर्मा, बलजिंदर खटीक, दीपक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें