फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडूर साहिब उपचुनाव आजाद उम्मीदवार का नामांकन रद्द

Thu, 28 Jan 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
खडूर साहिब विधानसभा हलका के हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की जांच के दौरान आजाद उम्मीदवार बलदीप सिंह का नामांकन पत्र रद्द हो गया।
विज्ञापन


खडूर साहिब के रिटर्निंग अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि आजाद उम्मीदवार बलदीप सिंह के नामांकन पत्र रद्द होने का कारण उनका पंजाब में किसी भी विधानसभा हलके में अपना वोट न होना है।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि वोटर की प्राथमिक शर्त न पूरी करने के कारण बलदीप सिंह की उम्मीदवारी रद्द की गई है। रविंदर सिंह ने बताया कि बाकी सभी 8 उम्मीदवारों के कागज सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


आठ उम्मीदवार मैदान में
नामांकन पत्रों की जांच के बाद खडूर साहिब उप चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। यहां चुनाव 13 फरवरी को होना है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद आजाद उम्मीदवार भाई बलदीप सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


अकाली उम्मीदवार रविंदर ब्रह्मपुरा की पत्नी रविंदर कौर केनामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। अब रविंदर ब्रह्मपुरा के अलावा बसपा-अंबेदकर के पूरन सिंह और आजाद उम्मीदवार सुखदेव सिंह, भूपिंदर सिंह, अजीत सैनी, सुमेल सिंह, हरजीत सिंह, अनंतजीत सिंह मैदान में हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख तीस जनवरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें