पंजाब में वाघा बॉर्डर पर देश की आजादी के 70 सालों का जश्न मनाया गया। बीएसएफ ने जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। शाम को बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी की गई, जिसे देखने के लिए देशों की तरफ से काफी संख्या में लोग पहुंचे।
इस दौरान बीएसएफ के कई आला अफसर भी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। हर आने जाने की चेकिंग की गई। सोमवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने बीएसएफ के जवानों को वहां की पारंपरिक मिठाइयां भेंट की थी।
मंगलवार को बीएसएफ के जवानों ने वाघा सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर बिलाल को बीएसएफ के कमांडेंट सुदीप ने मिठाई भेंट की। अटारी सीमा पर कमांडेंट सुदीप ने ध्वजारोहण किया।