फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर मनाया गया आजादी का जश्न, BSF ने पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट की

Wed, 16 Aug 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
independence day at attari border
विज्ञापन
पंजाब में वाघा बॉर्डर पर देश की आजादी के 70 सालों का जश्न मनाया गया। बीएसएफ ने जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। शाम को बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी की गई, जिसे देखने के लिए देशों की तरफ से काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान बीएसएफ के कई आला अफसर भी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। हर आने जाने की चेकिंग की गई। सोमवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने बीएसएफ के जवानों को वहां की पारंपरिक मिठाइयां भेंट की थी।

मंगलवार को बीएसएफ के जवानों ने वाघा सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर बिलाल को बीएसएफ के कमांडेंट सुदीप ने मिठाई भेंट की। अटारी सीमा पर कमांडेंट सुदीप ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले साल नहीं निभाई गई थी ये परंपरा

independence day at attari border
बता दें सीमा पर स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई की आदान-प्रदान की परंपरा है। गत दिवस 14 अगस्त को पाकिस्तान की आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर भारत ने भी आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए पाकिस्तान को आजादी दिवस की मुबारकबाद दी।

एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ ही दोनों बलों के अधिकारियों ने हाथ मिलाए और एक-दूसरे के गले लगे। बीएसएफ ने अमृतसर में अटारी वाघा सीमा व फाजिल्का में सादगी चौकी पर पाक रेंजर्स ने भारत को मिठाई भेंट की।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल से दोनों देशों के रिश्तों में आई कड़वाहट को देखते हुए इस बार आशंका जताई जा रही थी कि इस बार मुंह मीठा होगा या नहीं लेकिन पाक रेंजर्स ने इस बार मिठाई देने की रस्म निभा दी। इस दौरान बीएसएफ के जवान भी तनावमुक्त नजर आए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें