फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीमांत जिलों में हथियार बरामदगी से बढ़ी चिंता, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज शर्मा
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर सहित पंजाब के सीमांत जिलों में हाल के दिनों में लगातार हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खुफिया एजेंसियों से किसी बड़ी आतंकी साजिश की संभावित सूचनाएं मिलने के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में चौकसी कड़ी कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, सीमांत इलाकों में हथियारों की बढ़ती खेप ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर सीमा क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की सघन जांच की जा रही है। सीमा से सटे गांवों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल दौरे से पहले सुरक्षा और सख्त
इसी माह पंजाब के राज्यपाल के सीमांत जिलों के प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। बॉर्डर बेल्ट में अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा इंतजामों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

अमृतसर में सर्च ऑपरेशन तेज
अमृतसर जिले में सीमा से लगे क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें विशेष सर्च अभियान चला रही हैं। खेतों, सुनसान इलाकों, गांवों और संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरु प्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सघन सर्च व सर्वे अभियान जारी है। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

आम लोगों से अपील
-किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
-लावारिस वस्तु या व्यक्ति दिखे तो पुलिस को बताएं।
-अफवाहों से बचें, प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें