फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन पर स्टॉल लगाना अब महंगा

Thu, 14 Aug 2014 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन पर दुकानदारों के लिए कमाई करना इस बार महंगा होगा। मार्केट में लगने वाले स्टॉल के लिए नगर निगम अब फीस बढ़ाने जा रहा है। स्टॉल्स की फीस सौ फीसदी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


दस साल बाद नगर निगम स्टॉल के रेट बढ़ाने जा रहा है। इस संबंध में वीरवार को वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा।

नगर निगम ने दिसंबर 1997 को मार्केट में फेस्टिवल सीजन के दौरान लगने वाले स्टॉल्स के रेट तय किए थे। इसके बाद अक्तूबर 2004 को ये रेट 25 फीसदी बढ़ा दिए गए। इसके बाद दस वर्ष से स्टॉल के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं।

अब रेट बढ़ने से जहां नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा, वहीं दुकानदारों को कमाई के लिए जेब ढीली करनी होगी। पिछले साल भी निगम ने बिना मंजूरी स्टॉल लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की थी, जिससे निगम की कमाई 18 से बढ़कर 25 लाख हुई थी।
विज्ञापन


फड़ी के दाम भी बढ़ेंगे
फेस्टिवल सीजन के दौरान बाजारों में लगने वाली फड़ी के दाम भी दोगुने किए जाएंगे। अभी सेक्टर-22 में 3 दिन के लिए 421 रुपये देने पड़ते हैं, जबकि शहर की बाकी मार्केट में 213 रुपये तीन दिन के लगते हैं।
विज्ञापन


पहले से ही व्यापारियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अब नगर निगम फेस्टिवल सीजन में स्टॉल्स के रेट बढ़ाकर दुकानदारों पर और बोझ डाल रहा है।
-नरेश महाजन, महासचिव
चंडीगढ़ व्यापार मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें