पंद्रह अगस्त को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ की ओपीडी बंद रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजपात्रित अवकाश होने की वजह से पीजीआई, सेक्टर 16 और सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त पीजीआई की आकस्मिक सेवाएं यथावत चलेंगी।