इनकम टैक्स चोरी रोकने के लिए अब नया फंडा अपनाने की तैयारी हो गई है। यह है टैक्स चोरी करने वालों के पेन कार्ड ब्लॉक करना। इतना ही नहीं उसकी गैस सिलेंडर सब्सिडी को खत्म कर दिया जाएगा।
बैंक लोन भी नहीं मिलेगा। इस बारे में तैयारी हो रही है और वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई। इनकम टैक्स चोरी रोकने में यह निर्णय काफी अहम साबित हो सकता है।
इनकम टैक्स की चोरी रोकना हमेशा है विभाग के लिए परेशानी भरा रहा है। बड़े बिजनेसमैन इनकम टैक्स भरने से ज्यादा हिचकिचा रहे है। बड़े-बड़े बिजनेसमैन आधे के करीब ही इनकम दिखाकर टैक्स भरते है जबकि जांच में कहीं ज्यादा इनकम निकलती है। बाद में टैक्स की पेनल्टी के साथ रिकवरी की जाती है।
अब कोई इनकम टैक्स की चोरी न करे इसके लिए प्लानिंग बनाई जा रही है। इसी कड़ी में इनकम टैक्स चोरी रोकने के लिए कुछ अहम निर्णय लिए गए है। जिनमें सबसे अहम इनकम टैक्स चोरी करने वालों के पेन कार्ड ब्लॉक करना है। इनके अलावा इनकम टैक्स चोरी करने वालों की एलपीजी गैस सब्सिडी को भी खत्म किया जा सकता है। साथ ही इनकम टैक्स चोरी करने वालों की जानकारी बैंकों के साथ भी शेयर की जाएगी ताकि वे लोन न ले सके।
इसके लिए उपभोक्ता को विभाग से एनओसी लेने का भी प्रावधान किया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में जिला इनकम विभाग के पास कोई नोटिफिकेशन नहीं आई है और किस कंडीशन में पैन कार्ड ब्लॉक किया जाएगा या किस कंडीशन में सब्सिडी खत्म की जाएगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। नोटिफिकेशन आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।