फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाई मशीन में महिला वर्कर की चुन्नी फंसी, दम घुटने से मौत

Thu, 10 Mar 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
म‌हिला की मौत - फोटो : file photo
विज्ञापन
 हल्लोमाजरा गांव स्थित सिल्वर पॉलिश करने वाली फैक्टरी में बुधवार को सुबह डाई मशीन में चुन्नी फंसने से महिला वर्कर का दम घुट गया। बाद में जीएमसीएच-32 में ड्यूटी डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई के बाद जमानत पर फैक्टरी मालिक को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार को सुबह 9:40 बजे हल्लोमाजरा के सिटको कांप्लेक्स में स्थित फैक्टरी में हुआ। वहां प्लॉट नंबर-4 पर स्थित सिल्वर पॉलिश की फैक्टरी है। हल्लोमाजरा निवासी महिला गीता देवी इस फैक्टरी में वर्कर थी। जबकि पति संजय मोहाली में काम करता है। बुधवार को सुबह गीता देवी की डाई मशीन में ड्यूटी लगाई गई। काम के दौरान अचानक उसकी चुन्नी डाई मशीन में फंस गई और चुन्नी खिंचने से उसका गला दब गया।

वहीं आसपास के लोगों ने मशीन से उसे छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन तब तक नीचे गिरने से गीता देवी के सिर में भी गंभीर चोट लग चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से फैक्टरी के अन्य वर्करों ने गीता देवी को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टरों ने गीता देवी को मृत बता दिया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार और अन्य वर्करों के दबाव के बाद पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


लेबर डिपार्टमेंट व प्रशासन की लापरवाही झेल रहे गरीब
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशिशंकर तिवारी ने कहा कि लगातार गरीब मजदूर शोषण का शिकार हो रहे हैं। इसका जिम्मेदार चंडीगढ़ लेबर डिपार्टमेंट और प्रशासन की लापरवाही है। कभी किसी फैक्टरी वालों की जांच नहीं की जाती। जबकि, पिछली कई मौतें सुरक्षा किट न देने पर हुई हैं। उन्होंने मृतका के परिवार को 20 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। जबकि कांग्रेस प्रदेश सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें