मतदान की तारीख जैसे-जैसे जनदीक आ रही है वैसे-वैसे ही सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है। इसी के चलते पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने शहर के मुख्य चौक चौराहों व आसपास के कई स्थानों पर अस्थाई मोर्चे बनाए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ए.आर. शर्मा ने बताया कि शहर के सदर बाजार चौक के अलावा कइ अन्य भीड़भाड वाले स्थानों पर पुलिस
ने प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर अस्थाई मोर्चे बनाएं हैं जिससे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस हर संभव तैयार रह सके।
उन्होंने बताया कि शहर के आसपास सभी रास्तों पर 24 घंटे पुलिस नाके लगते हैं और हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों पर चैकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई जाती है ताकि जरूरत पडने पर उसे देखा जा सके।
इसके साथ ही शहर के प्रत्येक चौक चौराहे पर रात्रि के समय भी पुलिस व बीएसएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहते हैं।