फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पांच नामजद

Fri, 15 Aug 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस बारे में पीड़ित विवाहिता ने फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी थी।

गांव मंडेबरी निवासी चंचल ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी कुछ समय पहले पंजाब के राजपुरा में हुई थी।

शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से वह उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल पक्ष के सुरेंद्र, बावा देवी, जरनैल, चरणजीत कौर व कर्मजीत कौर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मायका पहुंचकर विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें