फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक टॉक पर वीडियो डालने और कमेंट करने पर हुई थी 'दुश्मनी', फिर बरसाईं गोलियां

Sun, 12 Jan 2020 03:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जीएमसीएच-32 में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि जगतार के दोस्त समर भट्ट की टिक टॉक पर वीडियो अपलोड और कमेंट करने को लेकर आरोपियों से रंजिश थी। साथ ही दो दिन पहले उनकी मोहाली के फेज-5 स्थित एक जिम में झगड़ा भी हुआ था। इसी रंजिश में हमला किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि आरोपियों पर मोहाली और सेक्टर-49 के थाने में आपराधिक मामला दर्ज हैं। वारदात के बाद आरोपी थार, स्कार्पियो और कार में फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला साफ हो जाएगा। आरोपी लुधियाना समेत पंजाब के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। पुलिस टीम आरोपियों का दबोचने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आला अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता जगतार सिंह ने बताया कि वह लुधियाना निवासी है। प्राइवेट नौकरी करता है। वीरवार सुबह वह दोस्त समर भट्ट के साथ खरड़ स्थित मॉडल टाउन निवासी दोस्त लवप्रीत उर्फ इबल से उसके फ्लैट पर मिलने आए थे। इस दौरान रात को अचानक लवप्रीत के सिर पर चोट लग गई थी। इसके बाद लवप्रीत को जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए भर्ती करवाया। अगली सुबह 11 बजे से वह जीएमसीएच आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जगतार ने बताया कि उसके दोस्त समर भट्ट की कुछ युवकों से रंजिश चल रही थी। रात करीब 10.30 बजे इमरजेंसी में खड़ा था तभी दो युवकों ने उसे कहा कि ये समर भट्ट का दोस्त है, इसे नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद वह घबराकर अपनी आई-20 कार के पास आया। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसकी कार पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 32 बोर की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह था मामला
शुक्रवार रात जीएमसीएच-32 एंट्री गेट पार्किंग के पास क्रूज सवार पांच युवक लुधियाना निवासी जगतार सिंह की आई-20 कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। इस दौरान एक गोली गुरदयाल के बाजू पर गोली लगी, जोकि अपनी बहन का जीएमसीएच-32 में इलाज करवाने आया था। जबकि कार के दाहिने तरफ के दोनों गेट पर एक-एक गोलियां, दो बोनट पर और एक छत पर दागी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जगतार के बयानों पर जांच शुरू की। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई थी। फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से वीडियोग्राफी कर वहां से नमूने जब्त किए थे। मौके से तीन खोल बरामद हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें