फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में पुलिस ने 45 बाहरी युवाओं को स्टूडेंट सेंटर से उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर बाहरी लोगों के आगमन पर रोक नहीं लग रही है। पीयू में शुक्रवार को दिन में सड़कों पर गाड़ियों का जाम लगा रहा। वहीं, स्टूडेंट सेंटर पर बाहरी युवाओं की भीड़ मंडराती रही। चंडीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोपहर में सेंटर में आईडी कार्ड जांच किए। इस दौरान 45 बाहरी युवकों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर-11 थाना के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 100 के करीब चंडीगढ़ पुलिस के जवान मौजूद रहे। सख्ती के बावजूद यूनिवर्सिटी में बाहरी युवक लगातार प्रवेश कर रहे हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार दोपहर को स्टूडेंट सेंटर पर युवाओं के आईडी कार्ड जांच किए गए। इस दौरान बाहरी लोगों समेत विभिन्न कॉलेजों के 45 युवाओं को हिरासत में लिया गया। सभी की पुलिस वेरिफिकेशन की गई। इसके बाद सबको छोड़ दिया गया। पीयू में बाहरी लोगों के आगमन पर रोक लगाने के लिए शनिवार को पुलिस सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें