फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवती से अश्लील हरकत, 'आप' कार्यकर्ता गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
AAP workers Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी एक बार फिर विवादों में है। संगरूर जिले के गांव लेहल कलां में फोटो खिचवाने गई नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने वाले आम आदमी पार्टी के वर्कर को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तालाश कर रही थी।
विज्ञापन


एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि गांव लेहलकलां में लड़की से छेड़छाड़ करने वाला हरदीप सिंह का गांव में हरदीप टेलीकॉम और फोटो स्टूडियो है। पिछले दिनों गांव की दो बहनें उसकी दुकान पर फोटो खिचवाने गई थीं। छोटी बहन की फोटो खीचने के बाद उसे बाहर बिठा दिया और पंद्रह साल की बड़ी बहन की फोटो खीचते समय उसने अंदर से कुंडी लगा ली और उससे अश्लील हरकते करने लगा। 
विज्ञापन

'आप' का एक्टिव मैंबर है हरदीप

गिरफ्तार
लड़की के विरोध करने पर उसकी बाहर बैठी छोटी बहन ने दरवाजा खटखटाया और शौर मचाना शुरू कर दिया। तभी अचानक लड़कियों का पिता भी आ गया। जिसपर हरदीप ने कुंडी खोली और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ 8 सितंबर को थाना मूनक में मामला दर्ज किया था।

एसएसपी थिंद ने बताया कि हरदीप सिंह बीस साल का नौजवान है और यह आम आदमी पार्टी का सरगर्म सदस्य है। इसके पार्टी के बड़े नेताओं संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से नजदीकी संबंध हैं। इसके बुलाने पर ही केजरीवाल गांव लेहल कलां में आए थे। पुलिस ने हरदीप सिंह को सोमवार सुबह पुलिस ने गांव ढींढसा से उस समय काबू किया जब वह बस से कहीं अन्य जगह पर जाने की कोशिश कर रहा था। अदालत से इसका रिमांड लेकर इससे गंभीरता से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस जानबूझकर पार्टी को कर रही बदनाम:संघा
आम आदमी पार्टी यूथ विंग के स्पोक्समैन अबजिंदर संघा ने कहा कि पुलिस जानबूझकर पार्टी का नाम बदनाम कर रही है। जिस नौजवान को पुलिस ने पकड़ा है उसके पास पार्टी का कोई ओहदा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें