फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई-डी रैंकिंग में सुधार, चंडीगढ़ को देश में 7वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूली शिक्षा में राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई)-डी जारी की जाती है। पहली बार है कि मंत्रालय की ओर से जिला स्तर पर सूचकांक जारी किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 2017 में इसकी शुरूआत हुई थी और इसे राज्य स्तर पर जारी किया जाता था। इस बार की रैंकिंग में चंडीगढ़ ने स्कोर में पिछले वर्ष के मुकाबले सुधार किया है, लेकिन जिलों में देश में 600 में से 457 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ ने पिछले वर्ष के मुकाबले अटेंडेंस मॉनीटरिंग सिस्टम, स्कूल नेतृत्व विकास और सुविधाओं में सुधार किया है।
मंत्रालय की ओर से जारी 2019-20 की जिला रैंकिंग में राजस्थान के सीकर जिले ने 488 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद केरल के कन्नूर ने 461, राजस्थान के बूंदी ने 458, झूंझनूं ने 486, जयपुर ने 482, टोंक ने 458 अंक हासिल किया है। जिलेवार रैंकिंग में राजस्थान के जिले सर्वोच्च स्थान पर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ ने ट्राइसिटी क्षेत्र में टॉप किया है। जिलेवार रैंकिंग में मोहाली ने 419 और पंचकूला ने 358 अंक हासिल किए हैं। पीजीआई-डी रैंकिंग का उद्देश्य राज्यों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक समान पैमाने पर सभी राज्यों के सापेक्ष प्रदर्शन का आंकलन प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन

इन छह पैरामीटर पर आधारित होती है रैंकिंग
रैंकिंग में पहला पैरामीटर आउटकम है, इसमें शिक्षक उपलब्धता और व्यवसायिक विकास आउटकम, लर्निंग आउटकम और क्वालिटी, एसेस आउटकम को शामिल किया जाता है। दूसरा इफेक्टिव क्लासरूम ट्रांसक्शन (ईसीटी) में लर्निंग मैनेजमेंट, लर्निंग इनरिचमेंट एक्टीविटी, तीसरा इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाएं, छात्र हकदारी (आईएफ एंड एसई), चौथा स्कूल सुरक्षा और बाल संरक्षा (एसएस एंड सीपी), पांचवां डिजिटल अधिगम (डीएल), छठा अभिशासन प्रक्रिया (जीपी) में स्कूल नेतृत्व विकास, फंड कंर्वजन एंड यूटिलाइजेशनस, एनहासिंग सीआरसी परफॉर्मेंस और एटेंडेस मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल है।
विज्ञापन

- कैटेगरी - वर्ष 2019-20 - वर्ष 2018-19
- आउटकम - 196 - 197
- ईसीटी - 84 - 84
- आईएफ एंड एसई - 48 - 46
- एसएस एंड सीपी - 33 - 33
- डीएल - 35 - 35
- जीपी - 61 - 59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें