फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप का फरमान: एक रुपये में करो विवाह, होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
खाप पंचायतों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक में फरमान जारी हुआ कि जो व्यक्ति बेटे की शादी एक रुपया लेकर करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा। जाट धर्मशाला में कालीरामण खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह कालीरामण की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक का आयोजन झोरड़ और काजला खाप ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए मिल-जुलकर प्रयास किए जाए और कन्या भ्रूण हत्या व ऑनरकिलिंग रोकने, मृत्युभोज बंद करने और पर्यावरण शुद्धि के लिए अपने जन्मदिवस और शादी की सालगिरह पर एक-एक पेड़ लगाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास किए जाएं।

बैठक में उपस्थित खाप अध्यक्षों ने यह भी निर्णय लिया कि वे भविष्य में किसी भी मृत्युभोज में भाग नहीं लेंगे। इसके अलावा समगांव और समगौत्र में होने वाले विवाहों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से अपील की गई कि वे तुरंत हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में तदानुसार संशोधन करें, ताकि ऑनरकिलिंग का मामला जड़मूल से ही समाप्त हो जाए।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित सभी खाप प्रतिनिधियों ने एकमत से निर्णय लेते हुए भविष्य में होने वाली खाप पंचायतों की बैठक बुलाने के लिए काजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष राजमल काजल को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

जाट आरक्षण पर एकजुट होने की अपील

बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं जाट आरक्षण विषय पर विचार-विमर्श किया गया। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि आज का सबसे बड़ा मुद्दा जाट आरक्षण का है, जिस पर सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। इस मौके पर वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आरक्षण जाटों का हक है और चाहे कितनी भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, आरक्षण लेकर रहेंगे।

बैठक में यह भी दलील दी गई कि अन्य किसान जातियों जैसे कुर्मी, गुज्जर, अहीर व सैनी आदि को आरक्षण पहले से ही दिया हुआ है, लेकिन जाटों के साथ भेदभाव किया गया, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसानों के पास अब न खेती रही है और न ही फौज की नौकरी। जाट नौजवान बेरोजगारी की चक्की में पिस रहे हैं।

पूर्व सरकारों के गलत निर्णयों के चलते खेती-बाड़ी घाटे का सौदा बनकर रह गई है। किसान बुरी आर्थिक स्थिति के मद्देनजर आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। केंद्र सरकार तुरंत स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे।

ये पहुंचे खाप प्रतिनिधि
इस मौके पर काजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष राजमल काजल, झोरड़ खाप से राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़, सिंहमार खाप से प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर सिंहमार, बिठमड़ा समैण खाप के प्रतिनिधि अमीसिंह बिठमड़ा, बूरा खाप के प्रवक्ता मास्टर बलवंत बूरा, चहल खाप से उपप्रधान धज्जाराम चहल, पंचग्रामी खाप अध्यक्ष कैप्टन चांदीराम, राखी बारह प्रधान सुरेश कौथ, कुंडू खाप प्रतिनिधि सतबीर कुंडू, रोधी खाप प्रतिनिधि हरिराम, पूनिया खाप प्रतिनिधि जोगेंद्र पूनिया, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रवक्ता रामभगत मलिक, समिति की महिला प्रदेशाध्यक्ष निर्मला दहिया, पूनिया खाप की महिला प्रतिनिधि वेदकौर पूनिया मौजूद थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें