फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इमिग्रेशन कंपनी ने पांच लोगों से 5.42 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से 5 लाख 43 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने सेक्टर 22 की इमिग्रेशन कंपनी मिशन अब्रॉड कंसल्टेंसी के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने विक्रांत राणा, प्रीत धीमान, सानिया राणा, गौरव ठाकुर और शिवम शर्मा को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

पठानकोट निवासी रेखा शर्मा ने मिशन अब्रॉड कंसल्टेंसी के मालिकों और कर्मचारियों पर 1.23 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। रेखा ने शिकायत बताया कि उन्होंने फर्म का विज्ञापन फेसबुक पर देखा था। इसमें ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने की बात की थी। बात होने के बाद आरोपियों ने दफ्तर विजिट करने के लिए कहा। कर्मचारी ने कहा कि उनके मालिक विक्रांत राणा वर्क वीजा दिलाने में एक्सपर्ट है। आरोपियों ने बेटे अनीश कौशल का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 1.23 लाख ठग लिए। पीड़िता से पैसे लेने के बाद बताया गया कि उनका वीजा रिजेक्ट हो चुका है। जब पीड़िता ने आरोपियों से संपर्क किया तो टालने लगे और पैसे वापस नहीं किए। इसके अलावा गुरदासपुर के विनोद कुमार, न्यू चंडीगढ़ के सुशील केसी अमृतसर के दलजीत सिंह और कैथल निवासी परमजीत ने भी अलग-अलग शिकायत में 4.59 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें